Subscribe Us

शराब पीकर स्नान करने उतर गए नर्मदा में, लोगों ने पीट-पीटकर किया ये हाल

Crime News: खरगोन जिले के बड़वाह में रविवार शाम दो युवकों की जमकर पिटाई हो गई. दरअसल, ये युवक शराब पीकर नावघाट खेड़ी घाट में नर्मदा नदी में उतर गए. उनकी मस्ती देखकर आसपास खड़े लोगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने उन पर लात-घूसों की बारिश कर दी. लड़के कार लेकर भागे भी, लेकिन लोगों ने उन्हें फिर पकड़ा और दोबारा पीटा. दोनों युवक देवास के बताए जा रहे हैं. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. उस दौरान भीड़ ने उन पर महिलाओं से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/mirGH41

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ