Subscribe Us

जबलपुर में भूकंप आया किसी को पता ही नहीं चला, वैज्ञानिक बोले-ये ताप्ती-नर्मदा के बीच गैस की हलचल

Earthquake in Jabalpur. जबलपुर में करीब डेढ़ बजे भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक 80 किलोमीटर के क्षेत्र में भौगोलिक हलचल महसूस की गई. इसकी मूल वजह मानसून भी कहा जा रहा है. सिस्मोलॉजी विभाग के मुताबिक जबलपुर और आसपास की जमीन में दोपहर 1.30 पर हलचल रिकॉर्ड की गई. भूकंप की तीव्रता 3.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गयी. विशेषज्ञ मानते हैं कि तीव्रता काफी कम होने की वजह से इसकी हलचल का एहसास नहीं हो सका.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/pHcf0tw

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ