Subscribe Us

प्रत्याशी के पति का अपहरण, थाने में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

MP Panchayat Chunav: प्रदेश के जबलपुर के शहपुरा थाने में सोमवार की रात जमकर हंगामा हुआ. यहां कांग्रेस विधायक संजय यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचे और यहीं धरने पर बैठ गए. कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की प्रत्याशी अनिता बर्मन के पति अशोक बर्मन का अपहरण भाजपा ने कराया है. इसके बाद ही अनिता बर्मन ने अपना नामांकन वापस लिया है. विधायक संजय यादव ने शाहपुरा थानेदार को हटाने की भी मांग की. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/OK3zoyE

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ