Nagariya Nikay Chunav: मध्य प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अब कबूतर की ‘एंट्री’ करा दी है. उन्होंने कहा कि जब रनवे पर दौड़ते वक्त कोई पक्षी विमान से टकरा जाता है तो उसमें सवार यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती है. इसलिए इंदौर का प्लेन रनवे पर दौड़ रहा है और टेक-ऑफ के लिए तैयार है. जनता को देखना होगा कि कोई गलत कबूतर इंदौर के विमान से न टकरा जाए. नहीं तो सारे इंदौर की जान खतरे में पड़ जाएगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/mVnUSXI