Subscribe Us

कुएं में सफाई के लिए उतरे लोग, तीन भाइयों सहित 5 की मौत; सीएम शिवराज ने जताया दुख

Balaghat Tragedy: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में कुएं की सफाई करने उतरे 5 लोगों की मोत हो गई. घटना बुधवार को कुदान गांव में करीब साढ़े तीन बजे घटी. बताया जा रहा है कि जब वे सफाई के लिए कुएं में उतरे तो वहां गैस रिस रही थी. इसकी चपेट में आने से सभी का दम घुट गया. इस घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली. जिला कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों के लिए तुरंत आर्थिक सहायता की घोषणा की. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर घटना पर दुख जताया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/nzJL3Ha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ