Subscribe Us

MP में अब क्रिकेट को मज़हबी रंग देने पर विवाद ! BJP MLA के टूर्नामेंट में मुसलमान खिलाड़ियों की No Entry

Controversy Over Cricket tournament : खण्डवा के जिमखाना मैदान पर रात्रिकालीन विधायक कप क्रिकट टूर्नामेंट चल रहा है. खंडवा के बीजेपी विधायक देवेन्द्र वर्मा इसका आयोजन करवा रहे हैं. टूर्नामेंट में 32 टीमें शामिल हो रही हैं. अल्पसंख्यक खिलाड़ियों का कहना है टूर्नामेंट में एक भी मुसलमान खिलाड़ी या टीम को शामिल नहीं किया गया है. अधिवक्ता और क्रिकेट खिलाड़ी सोहेल तनवीर ने कहा आयोजकों के इस रवैये से खिलाड़ियों में मतभेद पैदा हो जाएंगे. हम चाहते हैं कि टूर्नामेंट को रद्द किया जाए. अगर ऐसी परंपरा रही तो मुस्लिम खिलाड़ियों का भविष्य कहां जाएगा. विधायक ने सफाई दी कि किसी तरह का भेदभाव सामाजिक आधार पर नहीं किया गया है. जो पहले आया उसे टूर्नामेंट में खेलने का मौका दिया गया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/TSpNw1G

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ