Subscribe Us

खरगोन में हिंसा के बाद जबलपुर में पुलिस अलर्ट,यहीं पकड़ा गया था सिमी का खजांची

Jabalpur News Today. जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा जबलपुर संवेदनशील क्षेत्रों में आता है ऐसे में खरगोन की हिंसक घटना के बाद किसी प्रकार का उन्माद संस्कारधानी की फिजा को न बिगाड़े इसलिए पुलिस चाक-चौबंद है. उन तमाम क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है जहां पूर्व में दंगा या हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं. जबलपुर सिमी का एक मजबूत गढ़ माना गया है. पूर्व में सिमी का खजांची भी जबलपुर से ही गिरफ्तार हुआ था जो गुजरात सीरियल ब्लास्ट में शामिल था. पुलिस तमाम घटनाओं को देखते हुए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/Vd0EojX

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ