MP Big News: ईओडब्ल्यू ने ग्वालियर में बड़ी रेड मारी है. उसके शिकंजे में ऐसा संविदा शिक्षक फंसा है, जिसके 27 कॉलेज हैं. हैरानी वाली बात ये है कि भ्रष्टाचार के आरोपी प्रशांत सिंह परमार ने ये संपत्ति महज 15 सालों में जोड़ी है. उसने साल 2006 में 3500 रुपए महीने से नौकरी शुरू की थी. EOW ने शनिवार को प्रशांत के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा और कई अहम दस्तावेज जब्त किए. EOW की जांच में प्रशांत के पास 27 कॉलेज, 4 दफ्तर, 2 मकान, जमीन, बैंक एकाउंट और लॉकर्स के दस्तावेज मिले हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/fi3C758