MP Big News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में हाल ही में धमाके हुए थे. ये धमाके इतने तेज थे कि लोगों के घर कांपने लगे. इसका वीडियो अब वायरल हो गया है. बता दें, लोग जैसे ही घरों से बाहर आए तो उन्हें आसमान में चारों ओर धुएं का गुबार दिखाई दिया. दरअसल, ये मामला एयरफोर्स का था. उसने यहां गोले गिराए थे. सेना ने ग्वालियर जिले के गिजोर्रा थाना इलाके में अभ्यास शुरू किया है. इसी के तहत रतनगढ़ के जंगलों में सेना ने गोले गिराए. इन इलाकों में सेना कई बार पहले भी अभ्यास कर चुकी है. ये पता चलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/ehqzI6G