MP Big News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर नमाज और हिजाब पर बवाल मच गया है. दरअसल, सागर जिले की डॉ. हरि सिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने हिजाब पहनकर क्लास में नमाज पढ़ी. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद हिंदू संगठन भड़क गए और यूनिवर्सिटी पहुंचे. उन्होंने यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया. वीएचपी ने आरोप लगाया कि कुछ प्रोफेसर मिलकर ये सब करवा रहे हैं. यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने इसकी जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति बना दी है. इस समिति की रिपोर्ट 3 दिन में आएगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/WQmnOTe