Indian Railway News. कोविड-19 महामारी और उसके प्रोटोकॉल के कारण ट्रेनों में यात्रियों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी किया गया था. इसमें लिनेन, कंबल, चादर देना बंद कर दिया गया था. संक्रमण न फैले इसलिए ट्रेनों के भीतर से पर्दे भी हटा लिए गए थे. लेकिन अब हालात सुधरते ही दो साल बाग रेलवे ने तत्काल प्रभाव से लिनेन, कंबल और अंदर के पर्दों पर लगाई गई पाबंदी को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है. ये चीजें उसी तरह उपलब्ध कराई जाएंगी जिस तरह कोविड से पहले उपलब्ध कराई जाती थीं. पश्चिम मध्य रेल के तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल और कोटा में भी जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/In0PlvH