OMG: मध्य प्रदेश के खंडवा में भगवान शिव की दान पेटी चोरी हो गई. हालांकि, चोर उसे खोल नहीं सका तो खेत पर छोड़कर भाग गया. इस घटना का सीसीटीवी फूटेज वायरल हो गया है. इस चोर ने दान पेटी उठाने से पहले शिवलिंग को प्रणाम किया. घटना मध्य प्रदेश के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर स्थित रुस्तमपुर के प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की है. पुलिस ने चोर को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन वह मिल सका. पुलिस ने इसके लिए डॉग स्क्वैड की भी मदद ली.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/uT6ji1W