MP Shocking Crime: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक लड़के ने बदला लेने के लिए हद पार कर दी. उसने अपनी गर्लफ्रेंड की बहन के फोटो और नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिए. उसे कॉलगर्ल बताकर बदनाम करने की कोशिश की. उसने लड़की को दस हजार रुपये के लिए ब्लैकमेल भी किया. उससे कहा कि रुपये नहीं देगी तो इतना बदनाम कर दूंगा कि शादी नहीं होगी. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की होशंगाबाद की रहने वाली है और इंदौर में नौकरी करती है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/kMU4ZNa