MP Big News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू सहित 6 अन्य लोगों को कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. मामला उज्जैन का 11 साल पुराना है. सिंह, गुड्डू और उनके साथियों जय सिंह दरबार, अनंत नारायण मीणा, असलम लाला और दिलीप चौधरी ने 17 जुलाई 2011 को भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी. उस वक्त सिंह उज्जैन में एक होटल के उद्घाटन में गए थे और उनके काफिले को भाजयुमो कार्यकर्ता काले झंडे दिखा रहे थे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/1dzxwBQ