MP Big News: बीजेपी के रंग में पूरी तरह रंग चुके केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बदल गए हैं. वे अपनी ‘महाराज’ की छवि से बाहर आ रहे हैं. ग्वालियर में शनिवार को उन्होंने वो किया, जो कभी नहीं हुआ. स्वच्छता दूत सम्मान समारोह में पहुंचे सिंधिया मंच से उतरे और भीड़ की तरफ चले गए. उन्होंने बबीता नाम की महिला सफाईकर्मी का हाथ पकड़ा और उनसे कार्यक्रम का शुभारंभ कराया. उन्होंने बबीता को मंच पर ही अपने बराबर कुर्सी पर अतिथि के तौर पर बैठाया. बबीता के हाथों ही सम्मान कराया. उनके इस अंदाज का वीडियो वायरल हो गया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/dpl7Cxh