MP Crime: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक देवर ने भाभी की दर्दनाक हत्या कर दी. दरअसल, देवर की दो शादियां हुई थीं. किसी कारण से उसकी दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गईं. देवर को ये शक हुआ कि उसकी पत्नियां भाभी की वजह से उसे छोड़कर जा रही हैं. वह कुछ साल पहले यह कहकर घर से निकल गया था कि भाभी को मारकर ही वापस लौटेगा. अचानक वह लौटा और आंगन में सोती हुई भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/lqQg6ae