Subscribe Us

चाकू लहराने वाले बदमाशों ने होटल में धोए लोगों के जूठे बर्तन, साफ की टेबल, जानिए पूरा मामला

Indore News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर के खजराना (Indore Khajrana Viral Video) इलाके में ठंडी रोटी को लेकर हंगामा मचाने वाले बदमाशों को पुलिस ने सबक सिखाया है. पुलिस बदमाशों को उसी होटल लेकर गई जहां उन्होंने हंगामा मचाया था. फिर वहां सफाई कराई, बर्तन धुलवाए. दरअसल, लिस्टेड बदमाश रफीक परदेशी उर्फ़ पाउडर का अपने बेटों के साथ उत्पात मचाते एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था. खाने को लेकर बदमाश और होटल संचालक के बीच विवाद हुआ. फिर उसने अपने बेटों के साथ होटल मालिक को मारने दौड़ाया. होटल में मौजूद ग्राहकों को धमकी भी दी. वारदात के बाद होटल संचालक ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया था.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/LI9upsY

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ