Subscribe Us

Shocking! 4 साल की मासूम को आवारा कुत्तों ने नोंचा, घेरकर किया हमला, हालत नाजुक

4 Year old attacked by Stray Dogs: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 4 साल की बच्ची को घेर लिया. बच्ची ने उनसे बचने की कोशिश की, लेकिन बच नहीं सकी. कुत्तों ने मिलकर उस पर हमला किया और बुरी तरह से नोंचने लगे. इस बीच बच्ची की चीख सुनकर एक शख्स दौड़कर आया और पत्थर मारकर कुत्तों को भगा दिया. वीडियो बागसेवनिया थाना क्षेत्र में आने वाली अंजली विहार फेज वन कॉलोनी का बताया जा रहा है. दिल दहला देने वाली ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इसका वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3mOkxZQ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ