Subscribe Us

पानी की टंकी में छिपा रखे थे नोटों से भरे बैग, IT टीम ने पूरी रात हेयर ड्रायर से सुखाए, PHOTOS

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जिस शराब-होटल कारोबारी राय ब्रदर्स पर इनकम टैक्स ने छापा मारा. उन्होंने 75 लाख रुपये के नोटों से भरा बैग पानी के टैंक में डाल दिया. इनकम टैक्स की टीम ने टैंक से इस बैग को निकाला और नोट निकाले. नोट गीले हो चुके थे. उन्हें सुखाने के लिए हेयर ड्रायर और प्रेस का इस्तेमाल किया गया. इनकम टैक्स ने राय परिवार पर करीब 20 करोड़ रुपये की कार्रवाई की. नकम टैक्स को छापे वाली जगहों से फॉर्च्युनर, बीएमडब्ल्यू और जगुआर जैसी दो दर्जन गाड़ियां मिलीं. इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा रुपये शंकर राय से साढ़े पांच करोड़ कैश मिले. उनके अलावा प्रिंस-संजय राय से 2 करोड़ कैश, कमल राय से 70 लाख और राजू राय 30 लाख रुपये कैश मिले. इस कैश को गिनने के लिए करीब 6 मशीनें लाई गईं. (धर्मेश पांडे)

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3zAY33s

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ