Subscribe Us

12 साल पहले मांगा था 50 हजार का दहेज, जानिए अब कोर्ट ने पति-भाभी को क्या सुनाई सजा

Jabalpur Court Order: एमपी के जबलपुर में 12 साल पहले एक महिला ने पति-भाभी पर 50 हजार रुपये का दहेज मांगने का आरोप लगाया था. जिला अदालत ने अब जाकर उन्हें 6 महीने की कैद और 4 हजार रुपये का अर्थदंड दिया है. महिला ने एसपी दमोह को इसकी लिखित शिकायत दी थी. उसने शिकायत में कहा था कि 8 जुलाई 2008 को उसकी शादी धर्मेंद्र रैकवार के साथ हुई थी. शादी के बाद पति उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगा. महिला ने कहा कि ससुरालवाले उससे हजारों रुपये का दहेज मांग रहे हैं और न लाने पर जान से मारने की कोशिश की.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3FPiBaF

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ