Subscribe Us

भोपाल में मिनिरल वाटर के नाम पर सेहत से खिलवाड़, नाले के पानी से भरे जा रहे कैंपर, VIDEO वायरल

Bhopal News: भोपाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग नाले से फूटी पाइप लाइन से पानी भरते हुए नजर आ रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो कोलार क्षेत्र के नयापुरा का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में दो लोग लोडिंग ऑटो से मिनरल वाटर के कैंपर में डायरेक्ट पाइपलाइन का पानी भरते हुए दिख रहे हैं. दरअसल, यहीं से केरवा डैम की पाइपलाइन गुजरी है. मेन रोड स्थित वैभव मैरिज गार्डन के सामने लाइन लीकेज है. यहां से हर रोज बड़ी संख्या में लोग पानी भरते हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3DplxJ2

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ