Subscribe Us

RGPV: ऑफलाइन की जगह अब ऑनलाइन होगा एग्जाम, CM शिवराज के हस्तक्षेप के बाद लिया गया फैसला

RGPV: आरजीपीवी की परीक्षाएं पहले ऑफलाइन मोड पर आयोजित होनी थी. भोपाल में कोरोना के बढ़ते केसेस के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हस्तक्षेप के बाद अब परीक्षाएं ऑनलाइन कराने का फैसला लिया गया है. आरजीपीवी के विद्यार्थियों की मांग थी कि उनकी पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही होनी चाहिए. छात्र छात्राओं का कहना था कि ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारी के लिए थोड़ा वक्त दिया जाना चाहिए. ऐसे में परीक्षाएं अब 16 दिसंबर की जगह दिसंबर के आखिरी सप्ताह से आयोजित की जा सकती हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3pAEns0

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ