Subscribe Us

MP News: अमर शहीद जितेंद्र पंचतत्व में विलीन; डेढ़ साल के बेटे के सामने हुआ अंतिम संस्कार

Shaheed Jitendra Verma News: मध्य प्रदेश में आज शोक की लहर थी. प्रदेश के लाडले अमर शहीद जितेंद्र वर्मा पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके छोटे भाई ने डेढ़ साल के बेटे के सामने जवान को मुखाग्नि दी. लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए घंटों सड़कों पर खड़े रहे. जैसे ही शहीद की पार्थिव देह भोपाल एयरपोर्ट पर आई, वैसे ही लोगों ने फूलों की बारिश करना शुरू कर दी. श्रद्धांजलि का ये सिलसिला भोपाल से लेकर शहीद के सीहोर स्थित गांव धामंदा तक चलता रहा. गांव की पूरी सड़कें लोगों और शहीद के पोस्टरों से पटी पड़ी थीं. हर शख्स ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/31W8EZT

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ