Subscribe Us

MP News: कैदी की मौत पर जबरदस्त बवाल, परिजनों ने कहा- घर से ही मारती ले गई पुलिस

Bhind jail custody death news: एमपी के भिंड जिले के देहात इलाके अकाहा में उस वक्त हंगामा मच गया जब कैदी बृजेंद्र जाटव की इलाज के दौरान मौत हो गई. उसका इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा था. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी हत्या की है. पुलिस घर से मृतक को मारते हुए ले गई थी और उमरी थाने में भी मारा. उसे आबकारी एक्ट में पकड़ा गया था. मामले को बढ़ता देख एसपी ने तुरंत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मृतक आपराधिक प्रवृत्ति का था और उस पर हत्या जैसा संगीन आरोप भी था.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3rSWoEL

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ