Subscribe Us

MP के स्टेशन देश में सबसे सुंदर, Indian Railways की सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Indian Railways news: एमपी के रेलवे स्टेशन देश में सबसे सुंदर हैं. भारतीय रेलवे की रिपोर्ट कहती है कि यहां न प्लेटफॉर्म गंदे हैं, न ट्रैक पर गंदगी है और न ही धुआं उगलते इंजन दिखाई देते हैं. दरअसल, भारतीय रेलवे ने देश के स्टेशनों पर सर्वे कराया था, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे पहले नंबर पर है. WCR पिछले 7 महीनों से इस पायदान पर है. स्टेशनों को दस मापदंडों से गुजरना था. उसमें साफ-सफाई, यात्री सुविधा, ट्रैक मेंटेनेंस सहित कई पॉइंट्स थे. इन सभी पर पश्चिम मध्य रेल जोन खरा उतरा. देश के सुंदर स्टेशनों में खासकर रानी कमलापति, भोपाल जबलपुर, इटारसी, नरसिंहपुर, कटनी शामिल हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3dc9GUe

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ