Subscribe Us

MP में नहीं लगेगा लॉकडाउन, CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा; मैं नहीं चाहता काम-धंधे उजड़ जाएं

Madhya Pradesh Corona Update: मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन नहीं लगेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया है कि कुछ भी पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं. लॉकडाउन से लोगों की जिंदगी कठिन हो जाती है. हमारे हाथ में केवल स्थिति को नियंत्रित करना है. यही एकमात्र उपाय है, जिससे संक्रमण को रोका जा सकता है. सीएम ने आज क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रिंसिंग कर निर्देश दिए. प्रदेश के मुखिया शिवराज लोगों को जागरूक करने खुद मैदान में उतरेंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3xP4L5a

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ