Subscribe Us

MP के इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने बनाई 5 सीटर इलेक्ट्रिक कार, 30 रुपये में चलेगी 185 KM, जानिए खासियत

Madhya Pradesh Sagar News: रोज-रोज बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान ने एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट को इनोवेशन करने की प्रेरणा दी. मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले हिमांशु भाई पटेल ने एक ऐसी ई-कार बनाई है जो न केवल तेल बचाएगी, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रहेगी. ये कार 185 किमी का सफर महज 30 रुपये में तय करती है. हिमांशु का कहना है कि इस कार में वो सबकुछ है जो आज की मॉडर्न इलेक्ट्रिक गाड़ियों में होता है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये करीब 4 घंटे में पूरी चार्ज हो सकती है. इसके बाद जब गाड़ी चलने लगेगी तो यह अपने आप चार्ज होती जाएगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3Du4iGQ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ