Subscribe Us

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर डेढ़ साल बाद फिर शुरू, चेक करें शेड्यूल

Western Central Railway: भारतीय रेलवे ने डेढ़ साल से बंद पड़ी जबलपुर-नैनपुर ट्रेन को दोबारा शुरू कर दिया है. यह ट्रेन गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन पर चलती है. कोरोना काल के शुरुआती दौर में इस ट्रेन के बंद पड़ने से हजारों आदिवासी मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस ट्रेन के बंद होने से उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ा, क्योंकि उन्हें बस का महंगा सफर करना पड़ता था. ये ट्रेन जबलपुर से शाम 6 बजे चलेगी और रात 10:05 पर नैनपुर पहुंचेगी. इससे मंडला, सिवनी, बालाघाट सीधे कनेक्ट होंगे. सांसद राकेश सिंह ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/335EaFL

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ