Subscribe Us

24 घंटे से तनों के बीच फंसा रहा नन्हा भालू, पास घूमती रही मां, फिर ऐसे किया रेस्क्यू, VIDEO

Baby bear rescue video: एमपी के बैतूल में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने भालू के बच्चे को रेस्क्यू किया. नन्हा भालू 24 घंटे से परेशान हो रहा था, क्योंकि उसका पैर पेड़ के तनों में फंस गया था. टीम जब उसे निकालने गई तो देखा कि भालू की मां भी वहीं घूम रही है. बच्चे के पास जाते ही वह हमलावर हो जाती. इसलिए रेस्क्यू टीम ने पहले बाजा बजाया और फिर मशाल जलाई. शोर सुनकर मादा भालू बच्चे से काफी दूर चली गई. इसके बाद लंबा तार लाया गया. इस तार को पेड़ के तने से बांधा गया. टीम ने इसे खींचकर पेड़ का एक तना तोड़ दिया और भालू का बच्चा मुक्त हो गया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3pHbCKa

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ