Subscribe Us

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तरह चमकेगा MP का ये स्टेशन, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर (Jabalpur) का मदन महल स्टेशन (Madan Mahal Railway Station) जल्द रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) की तर्ज पर नए रंग रूप में नजर आएगा. पश्चिम मध्य रेलवे ने रीडेवेलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन पर रिनोवेशन की रफ्तार बढ़ा दी है. सबसे पहले स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-1 का नया बेस तैयार किया जा रहा है. इसमें स्टेशन का विस्तार कर पटरी बिछाने का काम भी शुरू होगा. इसे टर्मिनस के रूप में विकसित किया जा रहा है. मदनमहल रेलवे स्टेशन से आने वाले दिनों में 7 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाकर 4 की जा रही है. रेलवे स्टेशन के करीब ही रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की योजना है. (Prateek Mohan Awasthi)

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3xAPXXF

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ