Subscribe Us

MP News Live Updates: आरएसएस का घोष शिविर आज से ग्वालियर में, कल आएंगे डॉ. मोहन भागवत

MP News, 25 November 2021: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत 26 से 28 नवंबर तक ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे. दरअसल, गुरुवार से ग्वालियर में मध्यभारत प्रांत का चार दिवसीय प्रांतीय स्वर साधक संगम (घोष शिविर) शुरू हो रहा है. इसी कार्यक्रम में भाग लेने डॉ. भागवत यहां आएंगे. कार्यक्रम सरस्वती शिशुमंदिर, केदारधाम परिसर में होगा. घोष की अभी तक की यात्रा को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा. कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों के रूप में मध्य भारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडे और राजा मानसिंह तोमर संगीत-कला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साहित्य कुमार नाहर शामिल होंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3HU38I3

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ