Subscribe Us

तलवार से काट दिया मिस्त्री का हाथ, रुपये मांगने पर आपा खो बैठा मालिक, जानिए पूरा मामला

Madhya Pradesh bizarre crime: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां मजदूरी मांगने पर मिस्त्री अशोक साकेत का मालिक गणेश मिश्रा ने हाथ काट दिया. गणेश को उसके रुपये मांगना अच्छा नहीं लगा और वह आपा खो बैठा. घायल को देखकर लोगों के बीच दहशत फैल गई. आनन-फानन में पुलिस को बुलाया गया और उसे संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया. उसका हाथ भी तलाशकर अस्पताल भेजा गया है. उसे जोड़ने की कोशिश की जा रही है. मामला जिले के सिरमौर थाना इलाके के पडरी गांव का है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3nDL50k

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ