मध्य प्रदेश में सोमवार यानी आज दोपहर 3:30 बजे नई सरकार की कैबिनेट का विस्तार होने वाला है. सीएम मोहन यादव ने खुद इस बात की जानकारी दी है. मोहन यादव की अगुवाई में सरकार का यह पहला कैबिनेट विस्तार होगा. 13 दिसंबर को मोहन ने मध्य प्रदेश के नए सीएम के तौर पर शपथ ली थी. उनके साथ राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ग्रहण की थी. इन दोनों को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/IrWsmSx