धर्म जागरण ग्रुप के अध्यक्ष पवन कुमार मोदी ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता का सामूहिक रूप से पाठ हमारे ग्रुप की ओर से पिछले 25 वर्षों से किया जा रहा है. 25 वर्ष पहले जब इसकी शुरुआत की गई थी तो कुछ चुनिंदा लोग ही हमारे ग्रुप से जुड़े हुए थे. लेकिन आज इस ग्रुप की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस ग्रुप में बच्चों से लेकर तो बुजुर्ग जुड़े हुए हैं. जो रोज सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक 1 घंटे सामूहिक रूप से गीता पाठ में शामिल होते हैं.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/xRSVqvO