Subscribe Us

MP Budget News : Kamal Nath के बयान पर भड़के CM Shivraj, कहा- 'Congress ने लोकतंत्र की गिराई गरिमा'

MP Budget News : Kamal Nath के बयान पर भड़के CM Shivraj, कहा- 'Congress ने लोकतंत्र की गिराई गरिमा'MP News Today 28 February 2023 । MP Assembly Budget 2023 : MP Budget Assembly Session 2023 : राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस की टिप्पणी को सीएम शिवराज ने बताया लोकतंत्र की गरिमा गिराने वाली बात. CM Shivraj Singh Chouhan ने कहा कांग्रेस झूठ बोलने, परोसने की दुकान है. कमलनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अशोभनीय टिप्पणी की है. झूठ बोलने का आरोप लगाया है. राज्यपाल संवैधानिक पद है, पद की तो मर्यादा रखिए, ये लोकतंत्र की गरिमा गिराने वाली बात है. बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. पहले दिन राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण के साथ सदन में चर्चा शुरू हुई. आज MP Governor Mangu Bhai Patel के अभिभाषण पर चर्चा होगी. Finance Minister Jagdish Deora विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) भी आज पेश करेंगे. इसके साथ ही कांग्रेस आज के सत्र में सरकार पर हमला बोलने की तैयारी में है. आज कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, किसान जैसे गंभीर मुद्दों के जरिए सरकार पर निशाना साधेगी. वहीं 1 मार्च को प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/fMUzCyY

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ