Subscribe Us

देवास : शहर से दूर जंगल में कॉलेज जाने का विरोध, सड़कों पर लेट गए छात्र

Student Protest. मध्यप्रदेश के देवास में साइंस कॉलेज के छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों की मांग है कि उनका कॉलेज जंगल में बनाए गए नये कॉलेज परिसर में शिफ्ट ना किया जाए. बल्कि जिस बिल्डिंग में कॉलेज है उसी में आगे भी संचालित किया जाए. इस मांग को लेकर छात्रों ने सयाजी द्वार के पास एबी रोड पर दोनों लेन पर चक्काजाम कर दिया. इसके बाद छात्र सड़कों पर लेट गए. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय एसडीएम ने पहुंचकर छात्रों से बातचीत की. फिलहाल छात्रों को एक-दो दिन में समाधान करने का आश्वासन दे दिया गया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/9WXKgBb

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ