Subscribe Us

बाइक की चाबी नहीं दी तो पिता ने पहले पीटा, फिर कुल्हाड़ी से काट दिया हाथ; मौत

MP Crime Update: दमोह जिले में एक पिता ने मामूली बात पर बेटे का कुल्हाड़ी से पहले हाथ काटा और फिर उसे लिए घूमता रहा. कुछ देर घूमने के बाद पुलिस चौकी गया और सरेंडर कर दिया. दूसरी ओर, घायल बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है. युवक की पत्नी ने बताया कि विवाद बाइक को लेकर हुआ. गुरुवार दोपहर ससुर ने बाइक की चाबी मांगी. पति ने मना किया तो ससुर भड़क गए. उस वक्त तो मामला टल गया, लेकिन जब घर गए तो दोबारा विवाद हुआ. सुसर और जेठ ने मिलकर पति को मार डाला.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/hnW6Qr9

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ