Subscribe Us

नितिन गडकरी बता गए 1 लीटर हाइड्रोजन में 450 किमी गाड़ी चलाने का नुस्खा, पढ़िए ये खबर

Indore News : नितिन गडकरी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से अपील की कि आप अगले पांच साल के अंदर मध्यप्रदेश की स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों में कनवर्ट करने का एलान कर दो. एक रुपया भी मत लगाओ. मैं आपको मार्ग बताता हूं बिन पैसे पूरे मध्यप्रदेश की बसें कैसे चलेंगी. इसका मॉडल मैं आपको दे देता हूं. इससे हम जनता को बहुत राहत दे सकते हैं. आज डीजल बस का जो किराया है उसे कम करके 30 फीसदी कम रेट में हम एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसों में जनता को घुमा सकते हैं. इसलिए पेट्रोल-डीजल का उपयोग बंद करो. ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है. राजनैतिक नेताओं को आने वाले 50 साल आगे का सोचना चाहिए. क्योंकि अधिकारी सिर्फ पेंच वर्क करते हैं. आज का दिन निकालो,कल अपना ट्रांसफर हो जाएगा. क्या लेना देना.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/TWsmGDe

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ