Subscribe Us

एमपी नगरीय निकाय चुनाव: बीजेपी-कांग्रेस के लिए कहां से अच्छी, कहां से बुरी खबर; कहां बजा अलार्म

MP Politics: मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों के बाद बीजेपी-कांग्रेस दोनों उत्साहित भी हैं और उन्हें चिंता भी है. दरअसल, दोनों पार्टियों को नफा-नुकसान हुआ है. कांग्रेस जहां इस बात से खुश है कि ग्वालियर, चंबल, विंध्य और महाकौशल ने उसे मजबूती दी है, तो वहीं बीजेपी मध्य भारत और मालवा-निमाड़ के नतीजों को लेकर खुश है. दोनों पार्टियां इसे सत्ता का सेमिफाइनल मान रही हैं. क्योंकि, अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. दोनों पार्टियों ने अभी से अगले साल होने वाले चुनावी संग्राम की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/cnwGtaE

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ