Subscribe Us

30 स्कूली बच्चों को एक ही सिरिंज से लगाई वैक्सीन, फिर बोला- मेरी कोई गलती नहीं, पुलिस ने भेजा जेल

MP News: मध्य प्रदेश में सनसनी फैलाने वाले सागर कोरोना टीकाकरण कांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी ने सागर के एक स्कूल में 30 बच्चों को एक ही सिरिंज से कोविड-19 की वैक्सीन लगा दी थी. इस मामले में हड़कंप मचने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गए थे. आनन-फानन में जांच बैठाई गई और एफआईआर कराई गई. गोपालगंज पुलिस शिकायत मिलते ही हरकत में आ गई थी और गुरुवार शाम को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/ktXZSVd

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ