Monsoon News: मानसून ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन अभी भी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश के लिए दो दिन और इंतजार करना होगा. इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है. प्रदेश में मानसून के आने से तापमान तो गिरा है, लेकिन अभी भी कई जगह उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है. कुछ जिलों का तापमान अभी भी 37 डिग्री से ऊपर है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/4hVsd5P