MP News: धार के विश्व पर्यटन स्थल मांडू के पास स्थित ग्राम झाबरी में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई. यहां एक तेंदुए ने 15 साल की लड़की पर अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया. इस हमले में बच्ची को नाक-कान और पैर में चोट लगी है. जब तेंदुए ने हमला किया तब बच्ची ने बिना घबराए शोर मचाना शुरू कर दिया. इससे आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और तेंदुआ भाग गया. इसके बाद गांववाले लड़की को मांडू के अस्पताल ले गए, जहां से उसे धार अस्पताल रेफर कर दिया गया. बच्ची खतरे से पूरी तरह बाहर है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/H3gWX46