Subscribe Us

लक्षिका ने साधा लक्ष्य, बर्थडे पर मिला गिफ्ट: 21 साल में बनी सबसे कम उम्र की सरपंच

MP Panchayat Chunav: उज्जैन की लक्षिका डागर को शायद ही उम्मीद हो कि उन्हें उनके जन्मदिन पर इतना शानदार तोहफा मिलेगा. ग्रामीणों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और तोहफे के रूप में सरपंच बना दिया. खास बात ये है कि लक्षिका की उम्र महज 21 साल है और वह सबसे कम उम्र की सरपंच हैं. उन्होंने चिंतामन-जवासिया ग्राम पंचायत का चुनाव जीत लिया. जीतने के बाद उन्होंने कहा कि यह पूरा गांव उनका परिवार है. वह अब पूरा ध्यान इस गांव के विकास पर लगाएंगी. उनके चुनाव जीतने पर ग्रामीणों ने जोरदार तालियों और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/tFjr98W

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ