Subscribe Us

रोजा तोड़कर इरशाद ने किया रक्तदान, हिंदू महिला को दिया जीवनदान, बोला- इंसानियत मजहब से ऊपर

Heart Touching Story: मध्य प्रदेश के हरदा जिले से मानवता का संदेश देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक ने ब्लड डोनेट कर हिंदू महिला की जान बचा ली. वह भी तब, जब वह रोजेदार था. शख्स के इस कदम की चारों ओर तारीफ हो रही है. दरअसल, सिराली की रहने वाली सीमा राजपूत की डिलीवरी होने वाली थी. उन्हें इसके लिए जिला अस्पताल लाया गया था. डॉक्टर की जांच में पता चला कि सीमा को बी-पॉजिटिव दो यूनिट खून चाहिए. जब कहीं से इंतजाम नहीं हो सका तो इरशाद ने खून देकर उनकी जान बचा ली.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/vL9GDyS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ