MP Unique Marriage: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शनिवार को दुल्हन बनी ज्योति शाह का अनोखा अंदाज दिखाई दिया. वे घोड़ी पर चढ़ीं और अपनी बारात निकाली. उन्होंने खुद को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बताया. ये अनोखी बारात जहां-जहां से गुजरी वहां-वहां लोग इसे देखते रह गए. ज्योति ने घोड़ी पर बैठे-बैठे ही डांस किया. इंदौर की निजी कंपनी में एचआर ज्योति की शादी बेलगाम कर्नाटक में मैकेनिकल इंजीनियर देवेंद्र पिता मनोहरदास नागराज के साथ हो रही है. दोनों का काम अलग-अलग है, लेकिन रहते एक ही मोहल्ले में हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/WG2cfAT