MP Big News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर न केवल अपने हाथों से पकौड़े तल रहे हैं, बल्कि खुले मैदान में सो भी रहे हैं. इसके पीछे वजह है सब्जी कारोबारियों को मनाना. दरअसल, यहां 70 साल पुरानी सब्जी मंडी की शिफ्टिंग पर बवाल मचा हुआ है. ज्यादातर दुकानदार शिफ्ट हो चुके हैं, लेकिन करीब 100 पुराने दुकानदार हजीरा सब्जी मंडी हटाने का विरोध कर रहे हैं. इन्हीं दुकानदारो को मनाने के लिए मंत्री तोमर सारे जतन कर रहे हैं. वे कभी सब्जी कारोबारियों के साथ जमीन पर बैठते, कभी उनके हाथ जोड़ते, तो कभी उन्हें अपने हाथों से पकौड़े तलकर खिलाते.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/bCkALy3