Subscribe Us

80 टुकड़ों में बिखरे नर कंकाल को देख मचा हड़कंप, जानिए पुलिस ने क्या किया उसके साथ

Shocking Crime Story: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक नर कंकाल देखा. ये नर कंकाल 80 टुकड़ों में बिखरा हुआ था. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब तलाशी ली तो पास में पड़े पैंट से आधार कार्ड मिला. यह आधार कार्ड विकास गिरी का था. ये युवक करीब चार महीने पहले लापता हो गया था. परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. पुलिस ने मौके पर पंचनामा किया. परिजनों का कहना है कि किसी ने विकास की हत्या की है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/KIxutAl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ