Subscribe Us

Indian Railways: फिर शुरू हो रही पंचवेली एक्सप्रेस, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

Indian Railways: इंदौर-भण्डारकुंड के बीच चलने वाली पंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन को फिर शुरू किया जा रहा है. ये ट्रेन भोपाल मंडल के भोपाल, रानी कमलापति, मंडीदीप, होशंगाबाद, इटारसी स्टेशन से गुजरेगी. दरअसल, भारतीय रेलवे ने गाड़ी संख्या 59385/59386 पंचवेली फास्ट पैसेंजर को गाड़ी संख्या 19343/19344 पंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन में बदला है. इससे इसकी गति बढ़ेगी और समय भी बचेगा. इंदौर-भण्डारकुंड पंचवेली एक्सप्रेस शनिवार से अगले आदेश तक रोज इंदौर रेलवे स्टेशन से 13.05 बजे प्रस्थान कर 18.05 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/33FraqB

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ