Subscribe Us

सारा अली खान के महाकाल दर्शन पर कांग्रेस ने भी उठाए सवाल, पूछा- कमलनाथ को अनुमति क्यों नहीं दी

Sara Ali Khan-Kamal Nath News: उज्जैन के महाकाल मंदिर में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के दर्शन करने से नया विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने महाकाल मंदिर के नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले को लेकर सियासत गर्म हो गई है. कांग्रेस ने कहा कि वैसे तो महाकाल मंदिर में प्रदेश की जनता के प्रवेश पर रोक लगी है. लेकिन, नियमों को ताक पर रखकर बीजेपी नेता और अभिनेत्री सारा अली खान आसानी से दर्शन कर रहे हैं. प्रदेश के ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दर्शन की अनुमति नहीं दी गई. ये कैसा नियम है?

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3FDss2A

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ