Subscribe Us

MP के इस गांव में लगे ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर, मचा हड़कंप, जानिए पूरी कहानी

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में जिला प्रशासन के उस वक्त हाथ-पैर फूल गए, जब सुराना गांव के ग्रामीणों ने पलायन की चेतावनी दी. यहां के गांववाले कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतों और मनमानी से परेशान हैं. उन्होंने कलेक्ट्रेट में दो दिन पहले ज्ञापन दिया था कि अगर तीन दिन में हालात नहीं सुधरे तो वे गांव छोड़कर चले जाएंगे. ये खबर सुनते ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी गौरव तिवारी तुरंत गांव पहुंच गए. अधिकारियों ने गांववालों से बात की और दोषियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3qISVHK

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ